Saran News: एकमा स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस की दो बोगियों से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी
45 मिनट रुकी रही ट्रेन

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा–सिवान रेलखंड पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एकमा स्टेशन पर खड़ी 14005 सीतामढ़ी–आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस की दो बोगियों से अचानक धुआं निकलने लगा। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे घबराकर बोगियों से नीचे उतरने लगे।
सूत्रों के अनुसार, ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी तभी पीछे के हिस्से में लगी दो बोगियों से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आग बुझाने वाले यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) में गैस लीक होने के कारण धुआं फैल गया। हालांकि किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मी और स्टेशन अधीक्षक मौके पर पहुंचे तथा तत्काल प्रभावित बोगियों की जांच शुरू की गई। रेलवे के तकनीकी दल ने स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद करीब 45 मिनट की देरी के बाद ट्रेन को उसके गंतव्य आनंद विहार टर्मिनल के लिए रवाना किया गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह आग नहीं थी बल्कि फायर सेफ्टी सिलिंडर के वाल्व से गैस निकलने के कारण धुआं जैसा दृश्य उत्पन्न हुआ। यात्रियों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की तुरंत सूचना रेलवे कर्मियों को दें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारApril 29, 2026बिहार में AI से कंट्रोल होगा ट्रैफिक, ITMS प्रोजेक्ट में 42 कंपनियों की एंट्री
Railway UpdateApril 29, 2026अब ट्रेन से विदेश यात्रा, IRCTC की लग्जरी ट्रेन से भारत से भूटान तक सफर
क्राइमApril 29, 2026Cyber Crime: बिहार में 5036 फर्जी बैंक खातों पर एक्शन, साइबर माफिया के नेटवर्क में सेंध
क्राइमApril 29, 2026सारण में कोर्ट का बड़ा फैसला, गांजा तस्कर को मिली 10 साल की सजा, एक लाख का जुर्माना







