बीएसएनएल का 28 दिन का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, फ्री कॉलिंग और 2GB डेटा प्रतिदिन

Technology Desk: अभी वर्तमान में सभी निजी कंपनियों ने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं ऐसे में सभी यूजर अब बीएसएनएल की तरफ देख रहे हैं बीएसएनएल ने 28 दिन का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान दिया है इसमें फ्री कॉलिंग के साथ 2GB डाटा प्रतिदिन मिल रहा है बीएसएनएल ने इसी महीने 4G सेवा भी लॉन्च कर दी है और इसे जल्द ही सभी राज्यों में शुरू कर दिया जाएगा जिससे यूजर को हाई स्पीड इंटरनेट सेवा प्राप्त होगी।
प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद बीएसएनल ही अपने ग्राहकों को सस्ते प्लान ऑफर कर रही है बीएसएनएल के पास अपने ग्राहकों के लिए 200 रुपए से कम के कई प्लान मौजूद है जिनमें 28 दिनों की अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा मिलती है और प्रतिदिन डेटा मिलता है वर्तमान समय में बीएसएनएल की तरफ लोगों का झुकाव होने लगा है लोग बीएसएनल को पसंद करने लगे हैं और बीएसएनएल द्वारा भी इसी महीने 4G सेवा लॉन्च कर दी है।
दूसरी कंपनियों के महंगे रिचार्ज से छुटकारा पाने के लिए बीएसएनएल के पास कई सारे सस्ते और किफायती प्लान मौजूद है आइये हम बीएसएनएल के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं।
बीएसएनल का 139 रुपए वाला प्लान – बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है इसमें लोकल और एसटीडी वॉइस कॉल अनलिमिटेड 28 दिनों तक मिलती है इसके साथ ही 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है।
बीएसएनल का 185 रुपए वाला प्लान – बीएसएनएल के 185 रुपए वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की होती है और इस प्रीपेड प्लान में फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा और 1GB डेटा प्रतिदिन एवं 100 एसएमएस मिलते हैं।
बीएसएनल का 186 रुपए वाला प्लान – बीएसएनएल के 186 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है इसके वैधता 28 दिन होती है और 1GB डाटा प्रतिदिन के साथ 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
बीएसएनल का 187 रुपए वाला रिचार्ज – बीएसएनएल के इस प्रीपेड प्लान की वैधता भी 28 दिन होती है और इसमें भी 28 दिनों तक फ्री कॉलिंग 1.5GB डेटा प्रतिदिन और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा मिलती है।
बीएसएनल का 199 रुपए वाला प्लान – यह बीएसएनल का सबसे बेहतरीन प्लान है इसमें वैधता 30 दिनों की मिलती है इसमें यूजर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकता है इसमें रोजाना 2GB डेटा फ्री मिलता है इसके साथ ही 100 एसएमएस प्रतिदिन के मिलते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



