₹10.49 लाख में आई Nissan Tekton की नई SUV कार, 5-स्टार सुरक्षा के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स!
Nissan Tekton: मार्केट में आई नई SUV

अगर आप भी इस समय एक नई SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो निसान की नई नवेली ‘टेक्टॉन’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। कंपनी ने इसे भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आधिकारिक तौर पर उतार दिया है।
कंपनी ने नई निसान टेक्टॉन को एक बेहद बोल्ड और दमदार रोड प्रेजेंस वाले डिजाइन के साथ पेश किया गया है। वही सेफ्टी के मामले में भी यह कार काफी आगे है, क्योंकि इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे फैमिली के लिए एक सुरक्षित राइड बनाती है।
Nissan Tekton एक्स-शोरूम कीमत
कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.49 लाख रखी गई है, जो कि इसके टॉप वेरिएंट के लिए ₹18.59 लाख तक जाती है। कंपनी ने इस कार की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और इसकी डिलीवरी 20 जुलाई से ग्राहकों को मिलनी शुरू हो जाएगी।
Nissan Tekton इंजन और माइलेज की डिटेल
इस एसयूवी में ग्राहकों को परफॉर्मेंस के लिहाज से कंपनी ने दो अलग-अलग टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प दिए हैं, जो शानदार पावर और बेहतरीन माइलेज का कॉम्बिनेशन हैं, जिसकी डिटेल इस प्रकार है:
1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन: यह इंजन 100 HP की पावर और 166 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने वाले इस इंजन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 19.4 किमी/लीटर (kmpl) तक का शानदार माइलेज दे सकता है।
1.3-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन: यह ज्यादा पावरफुल इंजन है, जो 163 HP की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी है। इसका दावा किया गया माइलेज 18.5 किमी/लीटर (kmpl) तक है।
Nissan Tekton के प्रीमियम फीचर्स
फीचर्स के मामले में निसान ने टेक्टॉन में कोई कमी नहीं छोड़ी है। इसमें एक बेहद प्रीमियम केबिन मिलता है जिसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। साथ ही इसमें गूगल बिल्ट-इन और गूगल मैप्स की इन-बिल्ट सुविधा भी मिलती है।
Nissan Tekton एक्स्ट्रा फीचर्स
लॉन्ग ड्राइव को आरामदायक बनाने के लिए इस कार में वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स दी गई हैं। इसके अलावा ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, पैडल शिफ्टर्स और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
ग्राहक ‘माय निसान ऐप’ के जरिए कार को रिमोटली स्टार्ट-स्टॉप भी कर सकते हैं। साथ ही कंपनी इसके साथ 50 से ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन और 5 साल का ‘निसान केयर पैकेज’ भी दे रही है।
Author Profile
Latest entries
- July 11, 2026Autoभारत में लॉन्च हुई Tata Sierra EV, मिलेंगी 665 किलोमीटर की रेंज और लाइफटाइम बैटरी वारंटी!
- July 11, 2026Auto₹10.49 लाख में आई Nissan Tekton की नई SUV कार, 5-स्टार सुरक्षा के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स!
- July 8, 2026TechnologySnapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया Phone (4b), जानें क्या है इसकी कीमत और खूबियां
- July 7, 2026AutoSkoda Peaq EV: स्कोडा ने पेश की अपनी सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में चलेगी 647 KM



