यात्रियों के शिकायतों को दूर कर रहा है “रेल मदद एप”, जानिए कैसे..

छपरा। ग्राहकों की संतुष्टि को लक्ष्य कर भारतीय रेल अपने सम्मानित उपभोक्ताओं को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। स्टेशन अथवा ट्रेनों में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। स्टेशन अथवा यात्रा के दौरान रेल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिये रेल प्रशासन 24 घंटे सहायता के लिये मुस्तैद रहती है। ‘रेल मदद‘ ऐप, हेल्प लाइन नम्बर-139, एस.एम.एस एवं वेब के माध्यम से प्राप्त परिवादों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।
परिवादों के गुणवत्तायुक्त निस्तारण पर यात्रियों से उत्कृष्ट फीडबैक प्राप्त हो रहा है। उत्कृष्ट फीडबैक नहीं प्राप्त होने पर ऐसी शिकायतों की समीक्षा की जाती है तथा व्यवस्था में सुधार किया जाता है।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष में अब तक 7851 यात्रियों की ‘रेल मदद‘ के माध्यम से प्राप्त माँग पर मदद कर उन्हें बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई। फलस्वरूप 6,103 मामलों में यात्रियों को ट्रेनों में एवं 119 मामलों में स्टेशनों पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
स्टेशनों पर 401 पानी सम्बन्धित परिवादों का त्वरित निस्तारण कर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। महिला सुविधा के परिप्रेक्ष्य में ट्रेनों में 22 एवं स्टेशनों पर 16 मामलों में महिलाओं की विशेष आवश्यकताओं सम्बन्धित सुविधाओं को उपलब्ध कराकर उनकी यात्रा को सुगम बनाया गया। स्टेशनों पर यात्री सुविधा के 948 एवं लगेज/पार्सल के 303 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया।
इसी प्रकार अन्य प्रकार की भी मदद पहुँचाई गई। इस रेलवे पर प्राप्त किसी भी प्रकार के परिवादों का शत-प्रतिशत निस्तारण न्यूनतम समय में कर यात्रियों की मदद की जाती है।
परिवादों के तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से यात्री संतुष्टि के शत-प्रतिशत लक्ष्य को निरन्तर प्राप्त किया जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



