Jobs Mela: छपरा के बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, इस कंपनी में 40 पदों पर होगी भर्ती

छपरा। सारण में बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। नियोजन पदाधिकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के द्वारा 19 फरवरी 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन नियोजन कार्यालय , छपरा में किया जाएगा।
40 पदों पर होगी भर्ती
इस नियोजन कैम्प में स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, गोपालगंज द्वारा SFO के 40 पद के वैकेंसी के विरुद्ध पात्र लोगों का चयन किया जायेगा। रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इस नियोजन कैम्प में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
योग्यता और सैलरी
नियोजन कैम्प में भाग लेने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण रखा गया है तथा आयु सीमा 18-30 वर्ष होनी चाहिये। वेतन 11000 रुपये + 10000 रुपये तक इंसेंटिव होगा। जॉब लोकेशन सारण, सिवान, गोपालगंज जिला होगा।
पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन
नियोजन कैम्प में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनालय में हो।नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाईन कर दी गयी है जो कि भारत सरकार के पोर्टल (www.ncs.gov.in) के माध्यम से होता है। कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है। साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपना नियोजनालय निबंधन इस पोर्टल पर आवश्यक रूप से करा लेंगे। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 7, 2026क्राइमसारण में आभूषण चोरी कांड का खुलासा, चोरी का गहना खरीदने वाला सोनार समेत 4 चोर गिरफ्तार
- September 7, 2026बिहारBihar To Delhi Bus Services: बिहार से यूपी-दिल्ली की राह होगी आसान, 14 नए रूटों पर दौड़ेंगी निगम की बसें
- September 7, 2026बिहारबिहार में खनन से भर रहा सरकारी खजाना, 5 महीने में 985 करोड़ राजस्व
- September 7, 2026क्राइमबिहार में अपराधियों की काली कमाई को जब्त करेगी पुलिस, 4 हजार अपराधी-माफिया रडार पर



