Ration Card: नहीं बना राशन कार्ड? तो तैयार रहिए, कैंप लगाकर बनेगा कार्ड
22 सितंबर से शुरू होगा अभियान, अब कोई भी पात्र परिवार न रहेगा वंचित
पटना। राज्य के पात्र लेकिन अब तक छूटे हुए परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत आच्छादित करने के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने एक विशेष पहल की है। इसके तहत पूरे बिहार में 22 सितंबर 2025 से 10 अक्टूबर 2025 तक कैम्प मोड में राशन कार्ड बनाने का अभियान चलाया जाएगा।
पंचायत स्तर पर होंगे कैम्प
इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर मुख्यतः पंचायत सरकार भवन में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने रोस्टर तैयार कर लिया है। कैम्प में आपूर्ति विभाग के साथ अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी कम्प्यूटर/लैपटॉप सहित मौजूद रहेंगे।
आवेदन की त्वरित प्रक्रिया
कैम्प स्थल पर प्राप्त सभी आवेदनों को उसी दिन Rconline.bihar.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने के साथ ही लाभुकों को रसीद उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार सभी आवेदनों की जाँच की जाएगी और पात्रता के आधार पर राशन कार्ड निर्गत किया जाएगा।
व्यापक प्रचार-प्रसार
यह सुनिश्चित करने के लिए कि अधिक से अधिक पात्र लाभुक इस योजना का लाभ उठा सकें, कैम्प आयोजित किए जाने की तिथि और स्थान का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय स्तर पर पहले से किया जाएगा। इसके लिए पंचायत, वार्ड और प्रखंड स्तर पर सूचना माध्यमों का सहारा लिया जाएगा।
राज्य सरकार की प्राथमिकता
सरकार का उद्देश्य है कि राज्य में कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड से वंचित न रह जाए। राशन कार्ड निर्गमन अभियान के बाद पात्र लाभुक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सस्ते दर पर अनाज और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



