गरीबों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, जरूरतमंदों के बीच बांटी गई खुशियां और सम्मान
नगरा की महादलित बस्ती में मानवता की गर्माहट
छपरा। ठंड के इस मौसम में मानवता की मिसाल पेश करते हुए जलालपुर एवं दधीचि देहदान समिति, छपरा के संयुक्त तत्वावधान में नगरा प्रखंड के धोबवल गांव स्थित महादलित बस्ती में गुरुवार को एक प्रेरणादायी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद और असहाय परिवारों के बीच गर्म कपड़े, कंबल वितरित किए गए, वहीं बच्चों के लिए बिस्किट, नमकीन और पीने का पानी उपलब्ध कराया गया।
सेवा सामग्री पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने “पढ़ेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया” के नारों के साथ कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। ग्रामीणों ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उन्हें नए साल का वास्तविक आनंद मिला है और यह उनके लिए “असली नया साल” साबित हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष संजीव चौधरी और समाजसेवी व जलालपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मुन्ना भास्कर ने संयुक्त रूप से कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंदों की मदद से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने समाज के सक्षम और जागरूक लोगों से आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
इस मौके पर दधीचि देहदान समिति की ओर से अध्यक्ष संजीव चौधरी के साथ संजू, शशि शेखर और शैलेन्द्र पूरी मौजूद रहे। वहीं विहंगम सेवा संस्थान की ओर से अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, सचिव शैलेन्द्र साधु के साथ प्रवीण तिवारी, डॉ. मुन्ना भास्कर, राहुल शर्मा, पंकज ठाकुर, सुनील ठाकुर, सनी, सचिन और अरविन्द समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



