सारण के दियारा इलाकों में डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

छपरा। सारण में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन तत्पर है। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला द्वारा संयुक्त रूप से सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत दिघवारा एवम् सोनपुर प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से मतदान प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संचालन हेतु उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रमसापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, छितरचक गंगापार, प्राथमिक विद्यालय, गरीबापट्टी, मध्य विद्यालय, अकिलपुर अवस्थित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा पहुंच पथ, मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधा एवम् सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
साथ ही उक्त मतदान केंद्रों से संबद्ध स्थानीय मतदाताओं से वार्ता कर भेद्य टोलों एवम् अपना मत का प्रयोग करने में होनेवाली समस्याओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।
इसके साथ ही अकिलपुर थाना का स्थलीय निरीक्षण कर वहां के आधारभूत सुविधाओं के संबंध में उत्पन्न समस्याओं की जानकारी लेकर उक्त समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना



