
छपरा। जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाढ़पुर गांव में मंगलवार तड़के एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। गांव के 45 वर्षीय अजय सिंह की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब अजय अपने घर के अन्य छह परिजनों के साथ छत पर सोया हुआ था। परिवार के बाकी सदस्य पूरी रात वहीं मौजूद रहे, लेकिन किसी को वारदात की भनक तक नहीं लगी।
सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो अजय सिंह खून से लथपथ अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गड़खा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
सारण की 1346 इंटर पास अल्पसंख्यक छात्राओं को मिलेगा 15 हजार का प्रोत्साहन
शुद्ध ब्याज पर लेन-देन बन रहा मौत की वजह?
ग्रामीणों के अनुसार मृतक अजय सिंह स्थानीय स्तर पर शुद्ध ब्याज पर पैसे का लेनदेन करता था। इस धंधे में उसकी कई लोगों से लेन-देन को लेकर कहासुनी और विवाद होते रहते थे। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसकी एक व्यक्ति से पैसे को लेकर जमकर बकझक भी हुई थी। हत्या की वजह इसी रंजिश को माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी ठोस कारण या आरोपी की पुष्टि नहीं की है।
BSNL Offer: बीएसएनएल यूजर्स के लिए डबल फायदा, देशसेवा भी और कैशबैक भी! जानें ऑफर डिटेल्स
पुलिस की जांच जारी, सीसीटीवी और कॉल डिटेल खंगाले जाएंगे
पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही अजय सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और हालिया लेनदेन की भी जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी का बयान:
गड़खा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हत्या किसने और क्यों की, यह जानने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर काम किया जा रहा है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 5, 2026क्राइमChhapra Crime News: अपराध की फिराक में घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- August 5, 2026छपराGMCH Chhapra: छपरा समेत राज्य के 16 मेडिकल कॉलेजों का PPP मोड में होगा संचालन
- August 4, 2026छपरासारण में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन, अभियान बसेरा के तहत होगा 1157 पर्चा का वितरण
- August 4, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण पुलिस ने चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार



