
छपरा। सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत खास पट्टी गांव में प्रेम प्रसंग के एक मामले ने शुक्रवार की देर रात खूनी मोड़ ले लिया। घर में चुपके से घुसे प्रेमी को उसकी प्रेमिका के पिता ने रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद युवक ने गुस्से में आकर प्रेमिका के पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस हमले में दो बेटे भी घायल हो गए।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय मोती महतो, पिता सूर्य महतो, निवासी खास पट्टी गांव के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।
मार्केट मे Launch हुई Suzuki Gixxer SF 250 बाइक सुपर टेक्नोलॉजी और New लुक आई लेकर |
घटना का क्रम – प्रेमी की घातक योजना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव का ही एक युवक प्रेम प्रसंग में अपनी प्रेमिका से मिलने देर रात उसके घर पहुंचा। प्रेमिका के पिता को जब कुछ संदिग्ध आहट मिली तो उन्होंने चुपचाप निगरानी शुरू की। घर में बेटी के साथ युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद उन्होंने विरोध किया।
बताया जाता है कि युवक ने खुद को फंसता देख तुरंत जेब से चाकू निकालकर मोती महतो पर हमला कर दिया। मोती महतो के चीत्कार सुनकर उनके दोनों पुत्र विकास कुमार और प्रकाश कुमार तथा एक छोटी बेटी बचाव के लिए दौड़े। हमलावर ने उन्हें भी चाकू मारकर घायल कर दिया।
Yamaha R15 V4 Bike नए स्पोर्टी डिजाइन फुली डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ लॉन्च
गांव में मचा कोहराम, पुलिस ने मौके पर पहुंच की कार्रवाई
शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और किसी तरह प्रेमी-प्रेमिका को घर में बंद कर दिया। वहीं, घायल मोती महतो खून से लथपथ हालत में अपनी बेटी की गोद में तड़प रहे थे। सूचना पर अमनौर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोती महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके दोनों पुत्रों का उपचार चल रहा है।
दोनों आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद
घटना की गंभीरता को देखते हुए मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू समेत दोनों आरोपी – प्रेमी और उसकी प्रेमिका – को गिरफ्तार कर लिया है।
Chhapra News: सारण में 22 शराब माफियाओं और अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, पुलिस ने तैयार की सूची
गांव में मातम, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक के घर में कोहराम मचा है, वहीं पुलिस की टीम हालात पर नजर रखे हुए है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



