छपरा में अजब प्रेमलीला: खूबसूरत किन्नर के प्यार में युवक ने पार की सारी हदे, बनाएगा जीवनसाथी

छपरा। सारण जिले के एक युवक ने अजब प्रेम कहानी रच डाली. इस युवक ने एक किन्नर को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला ले लिया. बता दें, हम जिस युवक की बात कर रहे हैं उसका नाम आदर्श यादव है. आदर्श यादव जिस किन्नर के साथ शादी करने का दावा कर रहे हैं उसका नाम सोनी है. सोनी किन्नर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
आपको बता दें सोनी किन्नर इंस्टाग्राम पर काफी फेमस है और वह दिखने में काफी खूबसूरत है. उन्हें एक नजर में देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता की वह एक किन्नर है. सोनी किन्नर बिहार के छपरा जिला में रहती है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए जिसमें एक लड़का उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर रहा है. जिसके बाद सोनी किन्नर बोलती है कि ”किसी लड़के में इतनी हिम्मत तो है जो ऑनलाइन वीडियो में एक किन्नर से शादी करने का वादा कर रहा है, मैं बहुत खुशनसीब हूं”
सोनी किन्नर ने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो मुझे आदर्श जैसा लड़का मिला. लोग किन्नर के साथ रिलेशनशिप में तो आ जाते हैं लेकिन शादी कोई नहीं करता. वहीं सोनी किन्नर के बॉयफ्रेंड आदर्श यादव ने बताया कि सोनी के साथ शादी के फेसले के बाद कई लोगों को समस्या हो रही है. कई रिश्तेदार घर आकर बोलते हैं कि तुम्हारा बेटा किन्नर से शादी कर रहा है. आदर्श आगे कहते हैं कि अभी जब शादी हुई नहीं तब लोग ऐसे बोल रहे, जब हो जाएगी तो पता नहीं लोग क्या करेंगे.
सोनी किन्नर ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कह रही है कि मेरा शरीर है शरीर में जान नहीं है. कई दिनों बाद आदर्श मुझसे मिलने मेरे घर आया है और मेरे लिए खाना लाया है. मैं बहुत खुश हूं. वीडियो में आगे सोनी किन्नर का बॉयफ्रेंड कहता है कि सोनी के पास काफी दिनों के बाद रात में हम आए हैं, सोनी आज हम से मिलकर काफी खुश है, बहुत दिनों से नाराज और बेचैन थी.
आपको बता दें, सोनी कुमारी बिहार में स्टेज डांस करती है. सोनी वैसे बंगाल की रहने वाली हैं, लेकिन बिहार के कुछ किन्नर समाज से मिलने के बाद वह यहां रहने के लिए आ गई थी. बता दें किन्नर सोनी कुमारी पढ़ी-लिखी हैं और कोलकाता के एक कॉलेज से उन्होंने फिलॉसफी से ग्रेजुएशन की हुई है. सोनी किन्नर के इंस्टाग्राम पर 3 लाख 14 हजार फॉलोअर्स हैं. सोनी का इंस्टाग्राम अकाउंट sonikumari069 नाम से है. उनका एक यूट्यूब पर चैनल भी है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा
बिहारJune 18, 2026जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी! 11 सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री पर लगी पाबंदी खत्म







