पावर स्टार पवन सिंह का भोजपुरी गाना “कजरा मोहब्बत वाला” हुआ वायरल

भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना “कजरा मोहब्बत वाला”रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है। गाने ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया, और लाखों व्यूज हासिल किए हैं। पवन सिंह की दमदार आवाज और म्यूजिक वीडियो में उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है।
गाना सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है। गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा, “कजरा मोहब्बत वाला मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गाने में मैंने और पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है, और फैंस से मिल रहा प्यार हमें और भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है। शिल्पी राज के साथ गाने का अनुभव शानदार रहा, और मुझे खुशी है कि यह गाना दर्शकों को पसंद आ रहा है।”
यह गाना एक रोमांटिक अंदाज के साथ साथ धमाकेदार भी है, जिसमें पवन सिंह का स्वैग और अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी गाने की चर्चा तेजी से फैल रही है, और फैंस गाने की धुनों पर रील्स और वीडियो बना रहे हैं। गाने की सफलता पर पवन सिंह ने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्यार और समर्थन के बिना यह मुमकिन नहीं था।
गाने को गायक पवन सिंह और शिल्पी राज हैं। गीतकर आशुतोष तिवारी और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। गाने में पवन सिंह के साथ सुभाश्री फीचर कर रही हैं। निर्देशक और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं।डीओपी योगेश सिंह हैं। संपादक आनंद कुमार (संटू) हैं। डीआई रोहित सिंह है और व प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



