हाथ में हँसुआ लेकर खेत में पहुंचे सारण के DM, किसानों के साथ काटी गेहूं की फ़सल

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत पूर्वी तेलपा पंचायत में अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा प्रायोजित “गेहूँ फसल कटनी प्रयोग” का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्वी तेलपा के किसान बलदेव सिंह के खेत में स्वयं हँसिया चला कर इसका शुभारंभ किया।
कटनी के उपरान्त 10 मीटर X 05 मीटर क्षेत्रफल (50 वर्ग मीटर) से 14 किलो 270 ग्राम गेहूं प्राप्त किया गया। जिसका प्रति हेक्टेयर उत्पादन 28.54 क्विंटल पाया गया।
जिलाधिकारी ने उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता , सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता,जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य प्राधिकृत पदाधिकारियों को फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।
फसल कटनी प्रयोग में मानक उपकरणों का ही प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला स्तर से प्रत्येक प्रखंड में तीन सेट मानक उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा संबंधित किसान उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 30, 2026सारण में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं, निगरानी के लिए बनेगी पेट्रोलिंग टीम
छपराMay 30, 2026एक वोट ने बदल दिया खेल! कांटे की टक्कर में जीते विकास सिंह, पप्पू और दिनेश
छपराMay 30, 2026सारण-सीवान को जोड़ने वाले ताजपुर पुल का NIT पटना की टीम करेगी जांच
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा







