सारण में लूट की योजना बना रहे आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

छपरा । सारण जिले के गड़खा पुलिस द्वारा लूट की योजना बना रहे आधा दर्जन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से अवैध हथियार लूट और चोरी की बाइक मोबाइल भी जप्त की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अख्तियारपुर घाट पर कुछ अपराधी डकैती की योजना बना रहे है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी किया। जिसमें 6 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया।
साथ ही एक पिस्तौल दो देसी कट्टा 7 जिंदा करतूत चार बाइक 9 मोबाइल और 3600 रुपए बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराध कर्मियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी लव कुमार सिंह, ऋषभ कुमार , घेघटा निवासी विशाल कुमार, खलपुरा निवासी रतन कुमार, कैसर अली, महराजगंज निवासी सत्यम कुमार शामिल है। सभी पहले भी कई चोरी, लूट , छिनतई की घटनाओं में लिप्त थे। सभी को जेल भेज दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



