छपरा में तिरंगा झंडा में अशोक चक्र के जगह लगाया चाँद तारा , पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

छपरा। सारण जिले में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वीडियो में तिरंगे झंडे में अशोक चक्र के स्थान पर चांद तारा लगाया हुआ है, जो भारतीय ध्वज संहिता 2002 सहित कई अधिनियमों का उल्लंघन है।
वीडियो के सत्यापन के बाद पता चला कि यह वीडियो कोपा थाना अंतर्गत कोपा बाजार में मिलाद-उल-नबी के जुलूस के दौरान ली गई है। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार जांच करके कोपा थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि दो युवकों कों हिरासत में लिया गया है कथित तिरंगा झंडा को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, मीडिया बंधुओं से भी अपील की गई है कि ऐसे मामले में संयमपूर्वक और जिम्मेवारीपूर्वक रिपोर्टिंग करें और आपत्ति एवं वैमनस्य को बढ़ावा देने वाला पोस्ट न करें। अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







