
छपरा। सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सोमवार (13 अक्टूबर 2025) को ओल्हनपुर गांव में पटाखा तैयार करने के क्रम में सिगरेट सुलगाने से अचानक विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा हरकत में आ गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर लिया स्थिति का जायजा
खबर मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक सारण, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मढ़ौरा तथा एसडीपीओ मढ़ौरा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान वहां से भारी मात्रा में तैयार पटाखे, निर्माण सामग्री, ज्वलनशील पदार्थ, केमिकल और चारकोल बरामद किया गया।
घटनास्थल को घेराबंदी कराते हुए वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है।
अवैध निर्माण की भी जांच, दो हिरासत में
पटाखा निर्माण लाइसेंसयुक्त था या अवैध रूप से चल रहा था। इस पर भी छानबीन शुरू हो गई है। मढ़ौरा थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों से निर्माण की प्रकृति, मालिक की जानकारी और सामग्री के स्रोत पर पूछताछ की जा रही है।
SSP ने दिए कड़े निर्देश
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि घटना से जुड़े हर बिंदु की गहनता से जांच की जाए और दोषियों पर शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लाइसेंस, सुरक्षा व्यवस्था, सामग्री सप्लाई चैन और जिम्मेदार व्यक्तियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जांच पूरी होते ही दोषियों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में ऐसे घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी बढ़ाई जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



