
छपरा। सारण में आए दिन आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। लगातार अपराधी घटनाएं सामने आ रही है। एक बार बेखौफ़ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां नेशनल हाईवे पर महिला पुलिसकर्मी से बाइक लूट के दौरान अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। शुक्रवार की देर रात्रि में वारदात को अंजाम दिया गया है।
गड़खा थाना क्षेत्र छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर अलोनी ठीकहां मरीचा के बाइक की पुलिसकर्मी बाइक लूट के प्रयास के दौरान अपराधियों ने बाइक चला रहे व्यक्ति को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में स्वास्थ्य केंद्र गड़खा में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान पटना निवासी शिवकुमार के 28 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र कुमार बताए गए हैं। जिनके बाए कंधे में गोली लगी हुई है।
छपरा से महिला पुलिसकर्मी एक व्यक्ति के साथ बाइक से पटना जा रही थी। जहां वह युवक बाइक चला रहा था। जैसे उनकी बाइक गड़खा के भैंसमारा और फुर्सतपुर के मध्य पुलिया के समीप पहुंची, बाइक सावार अपराधियों ने रोका और बाइक लूटने का प्रयास करने लगे और लूट पाट के दौरान अपराधियों ने गोली चला दी। जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



