
छपरा। ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले एक चालक सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई सारण पुलिस द्वारा पुलिस विभाग की साख और जनता का विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।
गत जनवरी माह में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जलालपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत आईटीबीपी कैंप के पास एनएच-331 पर गश्ती ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए देखा गया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला गंभीरता से लिया गया और इसकी जांच पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सारण को सौंपी गई।
जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर वरीय पुलिस अधीक्षक सारण ने संबंधित पुलिसकर्मी, चालक सिपाही (1263) सुचित पाल को तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की। विभागीय जांच पूरी होने के बाद आरोप सिद्ध पाए गए। इसके आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने सिपाही सुचित पाल को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया।
सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पुलिस बल में अनुशासनहीनता और भ्रष्ट आचरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं उत्कृष्ट और ईमानदारी से कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास कायम रखना ही पुलिस का प्रमुख दायित्व है और इस दिशा में सारण पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



