छपरा-बलिया से पटना के लिए चलेगी DMU-Memu ट्रेन, सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने की मांग
छपरा कचहरी में फिर रुकेगी मौर्य-लिच्छवी एक्सप्रेस?

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के सेवित क्षेत्रों में रेल सुविधाओं के विस्तार, यात्री सुविधाओं के उन्नयन तथा लंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेंदु सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सेवित क्षेत्रों के 11 सांसदों एवं 14 सांसद प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष तथा विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सांसदों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर रेलवे यात्रियों की सुविधाओं में लगातार सुधार करता है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलता है। उन्होंने सारण, सिवान और बलिया क्षेत्र की रेल आवश्यकताओं को प्रमुखता से उठाते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रेलवे प्रशासन के समक्ष रखे।
बिहार में शराबबंदी के बावजूद 16.5% लोग पी रहे शराब, सरकारी दावों पर उठे सवाल
छपरा कचहरी में फिर रुकेगी मौर्य-लिच्छवी एक्सप्रेस?
सांसद रूडी ने विशेष रूप से छपरा कचहरी स्टेशन पर कोरोना काल से बंद मौर्य एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस और लिच्छवी एक्सप्रेस के ठहराव को पुनः बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के ठहराव बंद होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कामायनी एक्सप्रेस तथा बलिया-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को छपरा तक विस्तारित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे सारण क्षेत्र के यात्रियों को राजधानी और अन्य प्रमुख शहरों से बेहतर रेल संपर्क मिल सके।
छपरा-सिवान-बलिया के यात्रियों को राहत की उम्मीद
बैठक में क्षेत्रीय यात्रियों की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छपरा, सिवान और बलिया से पटना के लिए कार्यालय समय के अनुरूप डीएमयू और मेमू सेवाएं शुरू करने का सुझाव भी दिया गया। सांसद ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग और व्यवसायी प्रतिदिन पटना आवागमन करते हैं, जिनके लिए समयबद्ध लोकल ट्रेन सेवा अत्यंत आवश्यक है।
छपरा जंक्शन के आधुनिकीकरण पर जोर
छपरा जंक्शन की आधारभूत सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने प्लेटफॉर्म संख्या 6, 7 और 8 पर लिफ्ट की स्थापना, दिव्यांगजनों के लिए रैम्प निर्माण, फुट ओवरब्रिज के विस्तार, एसी लाउंज की व्यवस्था तथा अन्य यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण की मांग उठाई। साथ ही पूर्व में प्रस्तावित छपरा जंक्शन री-मॉडलिंग परियोजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसके शीघ्र क्रियान्वयन पर बल दिया।
बैठक के दौरान विभिन्न सांसदों और प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास कार्यों, ट्रेनों के संचालन, ठहराव और यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी महाप्रबंधक के समक्ष रखे। रेलवे अधिकारियों ने सभी सुझावों और प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करने तथा आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
Hero Super Splendor XTEC 2.0 लॉन्च: ₹86,500 की कीमत में मिलेंगे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 72 का माइलेज
सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सारण क्षेत्र में रेल सुविधाओं का विस्तार समय की मांग है। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा यात्रियों की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप रेलवे सेवाओं में निरंतर सुधार करने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रेलवे प्रशासन जनप्रतिनिधियों के सुझावों को सकारात्मक रूप से लेते हुए क्षेत्र के विकास और यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें रेलवे और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर सहमति बनी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



