
छपरा। छपरा शहर के नवीगंज मोहल्ले में गुरुवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विक्की कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो तीन भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी व छोटे-मोटे काम करके परिवार का सहयोग करता था। उसके पिता सोहन राय होमगार्ड से सेवानिवृत्त हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना विक्की के घर से करीब 150 मीटर दूर तकिया स्थान के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, हत्या में ईंट या पत्थर जैसी भारी वस्तु का इस्तेमाल किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात में मृतक के परिचित साथियों का ही हाथ हो सकता है। पुलिस को संदेह है कि किसी पुराने विवाद को लेकर यह हत्या की गई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम
घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना प्रभारी और एएसपी राम पुकार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए गए। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
इलाके में तनाव, सुरक्षा कड़ी
हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस की जांच में सहयोग करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 18, 2026क्राइमसारण में रंगदारी-लूट के मामले में वांटेड अपराधी गिरफ्तार, 5 अपराधिक मामले हैं दर्ज
- September 18, 2026बिहारबिहार के सभी थानों में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, DSP करेंगे निगरानी
- September 18, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी रेल पुलिस
- September 18, 2026छपरासारण DM ने नन्ही जिंदगी की सुरक्षा का रास्ता दिखाया , ‘पालना घर’ का करें इस्तेमाल



