सारण के डीएम ने पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

छपरा: सारण के जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा समाहरणालय परिसर से जिला बाल विकास परियोजना कार्यालय सारण के तत्वाधान आयोजित पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह को पोषण माह के रुप आयोजित किया जाता है। जिसके तहत सितम्बर माह में पूरे महीने जिला, अनुमंडल, प्रखंड पंचायत एवं ग्रामीण स्तर पर पोषण संबंधी विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों में होने वाले कुपोषण को दूर करने के लिए आम जनता को जागरुक किया जाता है।
इस पोषण माह में समग्र रुप से व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और छः वर्ष से कम उम्र के बच्चों के पोषण स्तर में अपेक्षित सुधार लाने के लिए विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के माध्यम से सामुदायिक एवं ऑगनबाड़ी स्तर पर लोगों को जागरुक किया जाता है।
जिलाधिकारी के द्वारा इस अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि इस वर्ष पोषण माह की गतिविधियों मानव चक्र के प्रमुख चरणों तथा गर्भावस्था, शैश्यावस्था, बचपन और किशोरावस्था के बारे में जागरुकता तथा उसने पोषण पर आधारित संवेदीकरण के लिए केन्द्रीत होगा। इस वर्ष पोषण माह का थीम सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत रखा गया है। इस जागरुकता कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जिला बाल विकास परियोजना कार्यालय सारण द्वारा एल. इ. डी. वैन से वीडियो फिल्म के माध्यम से सभी प्रखंडों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर संजय कुमार राय, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, छपरा सदर छपरा ग्रामीण, पोषण अभियान के जिला समन्वयक जिला परियोजना सहायक, महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 7, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 960.84 लीटर अवैध शराब बरामद; 9 कारोबारी गिरफ्तार
- September 7, 2026करियर – शिक्षाडिग्री नहीं, हुनर बनेगा रोजगार की चाबी; राजेंद्र कॉलेज में वोकेशनल छात्रों को मिला मंत्र
- September 7, 2026क्राइमChhapra Crime News: एक मोबाइल चोरी की शिकायत और खुल गया चोरी का खजाना, सारण में लाखों के आभूषण के साथ चार संदिग्ध पकड़े गए
- September 6, 2026छपरासारण में नए साइबर DSP की पोस्टिंग, दीपक कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी



