प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर ने मशरक जंक्शन का किया निरीक्षण

छपरा। गोरखपुर से रेल महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त तारिक अहमद ने रविवार को मशरक जंक्शन पर आरपीएफ कार्यालय , निर्माणधीन बैरक का निरीक्षण किया। मौके पर सीआईबी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिन्हा, सहायक सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार पवार, सब इंस्पेक्टर गृजेश विश्वकर्मा मौजूद रहें। मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर छपरा मुकेश कुमार सिंह ने महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त तारिक अहमद का पौधा देकर स्वागत किया।
उन्होंने पहुंचते ही सभी अधिकारियों और जवानों के साथ बैठक की और बैरक और कार्यालय की व्यवस्था को जाना। वहीं निर्माणाधीन आरपीएफ बैरक के सभागार हॉल में जवानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही निरीक्षण के दौरान वार्षिक कार्य, गतिविधि की समीक्षा की। वही रेलवे स्टेशन और आरपीएफ बैरक का निरीक्षण किया।
साथ ही आरपीएफ इंस्पेक्टर छपरा मुकेश कुमार सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि रेल संपति और यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सतर्कता रखें। मौके पर मशरक जंक्शन आरपीएफ चौकी प्रभारी लालमन प्रसाद दल बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



