Chhapra News: छपरा में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस 19.72 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया बस स्टैंड
अंतरजिला और अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा

छपरा। अब शहरवासियों को जल्द हीं विस्तरीय सुविधाओं से लैस नया बस स्टैंड की सौगात मिलने वाली है। 19.72 करोड़ रूपये की लागत से आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कराया जायेगा। छपरा जंक्शन उत्तर साइड जिला परिषद के द्वारा इसका निर्माण कार्य कराया जायेगा। करिंगा पंचायत के रतनपुरा मौजा में 5 एकड़ में यह बस स्टैंड बनकर तैयार होगा। जिलाधिकारी अमन समीर ने इसकी प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। यह नया बस स्टैंड छपरा जंक्शन के उत्तर दिशा में, जिला परिषद के द्वारा में बनाया जाएगा। करिंगा पंचायत के रतनपुरा मौजा में लगभग 5 एकड़ भूमि पर इसका निर्माण किया जाएगा। बस स्टैंड का डिजाइन और ढांचा पूरी तरह से आधुनिक तकनीकों पर आधारित होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन अनुभव मिल सकेगा।
इन सुविधाओं से होगा लैस:
• वातानुकूलित प्रतीक्षालय
• ई-टिकट काउंटर
• स्वच्छ पेयजल व शौचालय की व्यवस्था
• सीसीटीवी निगरानी
• बसों की स्वचालित आवक-जावक प्रबंधन प्रणाली
• पार्किंग जोन और शेल्टर युक्त बस खण्ड
ये भी पढ़ें: मार्केट में सुपर कैमरा क्वालिटी के साथ 45W फ़ास्ट चार्जर लेकर Launch हुआ Samsung Galaxy A36 स्मार्टफोन
यह बस स्टैंड अंतरजिला और अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे छपरा को राज्य के अन्य हिस्सों से बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इससे न केवल स्थानीय यात्रियों को सहूलियत होगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। प्रस्तावित योजना के अनुसार, निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा और इसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
अंतरजिला और अंतर्राज्यीय बसें चलेंगी:
अब तक छपरा में समुचित बस स्टैंड नहीं होने के कारण अंतरजिला और अंतर्राज्यीय बसें शहर के भीतर ही विभिन्न स्थानों पर पार्क की जाती थीं। इससे ट्रैफिक का दबाव बढ़ता था और जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहती थी। खासकर मुख्य बाजार क्षेत्रों में लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता था।
ये भी पढ़ें: छपरा-बलिया के रास्ते नई दिल्ली तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दी राहत
नए बस स्टैंड के बन जाने से बसों को बिंद टोलिया के रास्ते फोर लेन तक सीधा रास्ता मिलेगा, जिससे वे शहर में प्रवेश किए बिना ही अपने गंतव्य स्थान की ओर आसानी से रवाना हो सकेंगी। इससे शहर की सड़कों पर भारी वाहनों की संख्या में कमी आएगी और जाम की स्थिति में व्यापक सुधार होगा।
यह परियोजना न केवल ट्रैफिक मैनेजमेंट की दृष्टि से एक क्रांतिकारी कदम है, बल्कि शहर के समग्र विकास में भी इसकी अहम भूमिका होगी। लोगों की लंबे समय से चल रही इस मांग को अब साकार रूप मिल चुका है और जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा इसकी प्रशासनिक स्वीकृति भी दी जा चुकी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- September 23, 2026क्राइमएक लड़की, दो आशिक और खूनी खेल; छपरा में युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए



