अब छपरा से मुजफ्फरपुर जाने रास्ता होगा सुगम, रेवा घाट पर नया फोरलेन पुल का होगा निर्माण

छपरा। अब छपरा से मुजफ्फरपुर जाने का मार्ग अब और भी सुगम बनने जा रहा है। इसके लिए रेवाघाट पर एक नया पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। वर्तमान पुल की चौड़ाई कम होने के कारण यहां अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे यातायात में बाधा आती है। मुजफ्फरपुर-छपरा एनएच-722 पर स्थित इस पुल का निर्माण 2001 में पथ निर्माण विभाग द्वारा किया गया था, लेकिन तब से लेकर अब तक इसकी चौड़ाई में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
2019 में इस राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार किया गया था, लेकिन तब इस पुल के निर्माण को परियोजना में शामिल नहीं किया गया था। वर्तमान पुल की क्षमता कम होने के कारण भारी वाहनों के आने से जाम की समस्या बढ़ गई है, जो यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। अब, एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने इस समस्या का समाधान करने के लिए नया पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत, एनएचएआई ने डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) और बजट तैयार करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
इसके निर्माण के लिए एनएचएआई छपरा के परियोजना निदेशक ने जिला अभिलेखागार पदाधिकारी को पत्र भेजकर सरैया प्रखंड के तीन गांवों—बसतपुर, सहिलापट्टी और अजोधपुर उर्फ इब्राहिमपुर का खतियान मांगा है। इसके आधार पर डीपीआर और बजट तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, सारण जिले के परसा प्रखंड के छह गांवों का खतियान भी संबंधित जिला प्रशासन से मांगा गया है।
इस नए पुल के निर्माण से रेवाघाट पर यातायात की समस्या हल होने की उम्मीद है और मुजफ्फरपुर-छपरा मार्ग की यात्रा और भी सुगम हो जाएगी। साथ ही, यातायात की तेज़ गति और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 30, 2026सारण में बनेंगे 13 नये प्रखंड कार्यालय, सोलर-लिफ्ट-जनरेटर से लैस होंगे नए भवन
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा







