सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
श्रीनाथ बाबा घाट पर मचा हड़कंप

छपरा: सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र स्थित सेमरिया श्रीनाथ बाबा घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। परिवार के साथ स्नान करने पहुंचे तीन सगे भाई अचानक सरयू नदी के गहरे पानी में डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो भाइयों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक युवक नदी में लापता हो गया।
सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
मौके पर पहुंची रिविलगंज थाने की पुलिस
घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश शुरू कर दी गई।
लापता युवक की पहचान छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति निवासी कृष्णा प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र हरि जी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गंगा दशहरा के मौके पर परिवार के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए श्रीनाथ बाबा घाट पहुंचे थे। इसी दौरान तीनों भाई स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
Rojagar Mela Chhapra: छपरा में लगेगा नियोजन मेला, 100 युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
घाट पर मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तुरंत नदी में छलांग लगाई और दो युवकों को बाहर निकाल लिया। हालांकि हरि जी पानी की तेज धारा में बह गया और देखते ही देखते लापता हो गए।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर मौजूद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 8, 2026छपराRojagar Mela Chhapra: छपरा के 100 बेरोजगार युवकों को मिलेगी नौकरी, 25 हजार तक मिलेगा वेतन
- July 8, 2026करियर – शिक्षाबिहार में 101 अनुमंडलों में 720 बालक एवं 520 बालिका बेड की क्षमता वाले नए कन्या आवासीय विद्यालय खुलेंगे
- July 8, 2026क़ृषिMoti ki Kheti: तालाब से निकलेगा ‘सफेद सोना’, बिहार में मछली के साथ होगी मोती की खेती, 60% सब्सिडी देगी सरकार
- July 8, 2026छपराSaran News: रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, पुल से नीचे गिरकर युवक की मौत



