
छपरा। जिले के परसा थाना क्षेत्र के माड़र गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां महज आइसक्रीम को लेकर शुरू हुए मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान माड़र निवासी दीना साह के 17 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। यह घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है, जिसने गांव में सनसनी फैला दी है।
क्या है पूरा मामला:
जानकारी के अनुसार, 10 जून को सोनू के बड़े भाई शनि कुमार की शादी हुई थी। रविवार को सोनू ने तीन आइसक्रीम खरीदी – एक खुद खाई, एक अपनी मां को दी और तीसरी आइसक्रीम बड़े भाई को देने लगा। लेकिन शनि ने लेने से इनकार कर दिया। इस पर मां ने सुझाव दिया कि आइसक्रीम नई भाभी को दे दी जाए। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहा-सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि शनि ने सोनू से मारपीट शुरू कर दी और जान लेने पर उतारू हो गया।
200MP कैमरा क्वालिटी और 5000mAh की दमदार बैटरी वाला Samsung का तगड़ा स्मार्टफोन हुआ सस्ता |
भागकर छिपा, फिर भी नहीं बच सका:
सोनू जान बचाकर घर से भाग गया और गांव के एक खंडहर मकान में छुप गया। लेकिन गुस्से से भरा शनि चाकू लेकर उसे ढूंढ़ता रहा। जब उसे भाई की लोकेशन मिली, तो वह वहां पहुंचा और सीने के नीचे चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा दिया।
परिवार में मातम, गांव में सन्नाटा:
सोनू की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। पिता दीना साह, मां गिरजा देवी और भाई-बहन—अजय साह, अमर कुमार, मनीषा और जूली—बिलख रहे हैं। सोनू चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। गांव में हर कोई इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध है।
एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाया :
परसा थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया है। आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: PM सूर्य घर योजना का घर बैठे ऐसे उठाए लाभ, यहां करें रजिस्ट्रेशन
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



