छपरा के DDC प्रियंका रानी का आदेश : डेंगू जहाँ मरीज मिले वहाँ फॉगिंग जरूर कराएं

छपरा। सारण के उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) तथा छपरा नगर निगम के प्रतिनिधियों के साथ डेंगू से बचाव के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की।
सर्वप्रथम प्रखण्डवार डेंगू के मरीजों के वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि डेंगू से संक्रमित मरीजों को ससमय चिकित्सीय सहायता-उपचार उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय।
साथ ही निदेशित किया गया कि डेंगू से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए अलग कमरा/हॉल में मच्छरदानी युक्त बेड की व्यवस्था करना सुनिश्चित किया जाय। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज पाये जा रहे है, वहॉ सघन फागिंग करने का निदेश दिया गया।
जल जमाव वाले स्थानों पर लार्वा नाशक दवा का छिड़काव करने का निदेश दिया गया। छपरा नगर निगम एवं नगर पंचायत के पदाधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर पानी के फैलाव को रोकने के लिए नियमित रूप से नालियों की आवश्यक साफ-सफाई कराने का निदेश दिया गया। स्कूल/कॉलेज खोलने से पहले उनकी समुचित साफ-सफाई कराने का निदेश दिया गया। डेंगू से बचाव हेतु जल जमाव नहीं होने देने,मच्छरदानी का प्रयोग इत्यादि संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने हेतु जन जागरूकता फैलाने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट







