क्राइमछपरा

Saran Cyber Crime: सारण में 55 ATM Card और तीन मोबाइल के साथ पंजबा का युवक गिरफ्तार

पुलिस कर रही साइबर एंगल से जांच

छपरा। सारण जिले की इसुआपुर थाना पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 डेबिट कार्ड और तीन मोबाइल फोन के साथ एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में बरामद डेबिट कार्ड और मोबाइल के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस आशंका जता रही है कि मामला साइबर अपराध या बैंकिंग धोखाधड़ी से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल जब्त किए गए डेबिट कार्ड और मोबाइल की तकनीकी जांच कर उनके वास्तविक उपयोग एवं मालिकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Chhapra Crime News: सारण पुलिस ने हत्याकांड के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की रेड

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि इसुआपुर बाजार स्थित भारत गैस एजेंसी के समीप एक व्यक्ति बड़ी संख्या में अवैध एटीएम/डेबिट कार्ड लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही इसुआपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी

पुलिस टीम के पहुंचते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान शुभम सिंह, पिता पप्पू सिंह, निवासी जसवीर कॉलोनी, गोविंदगढ़, थाना सहनेवाल, जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में बताई।

Chhapra Crime News: निर्माणाधीन मकान बना था ‘गन फैक्ट्री’, पुलिस की दबिश में खुला बड़ा राज

तलाशी में मिले 55 डेबिट कार्ड और तीन मोबाइल

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 55 डेबिट कार्ड तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने जब इन डेबिट कार्ड और मोबाइल के संबंध में वैध कागजात अथवा संतोषजनक जानकारी मांगी तो आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी सामानों को विधिसम्मत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामला दर्ज, तकनीकी जांच शुरू

इस मामले में इसुआपुर थाना में कांड संख्या-284/26 दिनांक 15 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2), 317(5) एवं 318 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद डेबिट कार्ड किसके हैं, इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था तथा क्या इसके तार किसी साइबर गिरोह या बैंकिंग धोखाधड़ी से जुड़े हैं।

Rape In Saran: घर में सो रही 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, थानेदार ने खून देकर बचायी जान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड की तकनीकी जांच कर कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। यदि जांच में किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता सामने आती है तो अन्य आरोपितों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

बरामद सामान

  • 55 डेबिट कार्ड
  • 03 मोबाइल फोन

गिरफ्तार अभियुक्त

  • शुभम सिंह, पिता–पप्पू सिंह, निवासी–जसवीर कॉलोनी, गोविंदगढ़, थाना–सहनेवाल, जिला–लुधियाना (पंजाब)

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई को इसुआपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अंजाम दिया। सारण पुलिस ने कहा है कि अपराध एवं साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button