महागठबंधन के प्रधानमंत्री का सबसे बढिया चेहरा नीतिश कुमार होंगे – डाॅ० दिनेश कुशवाहा

छपरा : आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में विपक्ष का प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा इस पर चर्चा शुरु हो गई है। अभी वर्तमान भारतीय राजनीति में नरेन्द्र मोदी को एक तरफा टक्कड़ देने वाला एक मात्र चेहरा हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार। ऐसे में महागठबंधन की ओर से नीतिश कुमार का नाम सबसे आगे चल रहा है। अगर इनको प्रधानमंत्री का चेहरा बनाया जाता है तो भाजपा की देश में हार निश्चित है। उपरोक्त बातें सारण जिला जनता दल यू के मुख्य प्रवक्ता डाॅ० दिनेश कुशवाहा ने कही।
उन्होंने आगे कहा कि अब तक कोई भी व्यक्ति बिहार से प्रधानमंत्री नहीं बना। ऐसे में अगर विपक्ष का चेहरा नीतिश कुमार जी होते हैं तो बिहार के सभी जनता को उनका साथ देना चाहिए। हम कहेंगे कि बिहार भाजपा व लोजपा समेत अन्य विपक्षी पार्टियों को भी साथ आ कर बिहार के एक बेटे को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करना चाहिए।
देश में अभी बेरोजगारी, भुखमरी, महँगाई चरम सीमा पर है। देश का सम्पत्ति नीजि हांथों में दिया जा रहा है और जनता का शोषण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी अभी जनता के हित में कम और कारपोरेट के हित में ज्यादा काम कर रहे हैं।
जनता महँगाई और युवा बेरोजगारी से त्राहिमाम कर रहे हैं। विकास के नाम पर केवल पुराने धरोहर का नाम बदला जा रहा है। ऐसे में जनता का नेता जनता के हित में काम करने वाला समाजवादी नेता नीतिश कुमार को विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाना सही निर्णय साबित होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



