
छपरा । सारण जिले के साइबर थाना ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला तब उजागर हुआ जब एक पीड़िता ने लिखित आवेदन देकर पुलिस को सूचना दी कि उसकी पहचान बहन के ससुराल में रहने वाले युवक से हुई थी, जिसने दोस्ती का फायदा उठाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में ब्लैकमेल करने लगा।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि उसकी जान-पहचान लालबाबु यादव, निवासी – हता धनौती, थाना हसनपुरा, जिला सिवान से हुई थी। पहले बातचीत ऑडियो और वीडियो कॉल पर शुरू हुई, लेकिन इसी दौरान आरोपी ने उसका अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसी सामग्री के सहारे पीड़िता को बार-बार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
दर्ज हुआ मामला और तकनीकी जांच
पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना सारण में कांड सं. 303/25, दिनांक 20.08.25 दर्ज किया गया। इसमें बी०एन०एस० की धारा 75/77/79/356(2)/352/351(2)/351(3) और आईटी एक्ट की धारा 66(इ)/67 के तहत मामला दर्ज हुआ। तकनीकी अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पुख्ता सूचना मिली और आरोपी को दबोच लिया गया।
कबूल किया गुनाह, मोबाइल बरामद
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री होने की आशंका है। पुलिस आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है।
पुलिस की अपील
सारण पुलिस ने इस घटना के बाद महिलाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने या वीडियो कॉल पर निजी बातचीत करने से बचें। एक छोटी सी लापरवाही बड़ा खतरा बन सकती है। यदि कोई इस तरह के अपराध का शिकार हो, तो तुरंत साइबर थाना को सूचित करें या फिर महिलाओं के लिए समर्पित “आवाज दो” हेल्पलाइन नंबर 9031600191 पर निःसंकोच संपर्क करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



