
छपरा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में सारण जिले के मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई है। जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर औसतन 63.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से काफी अधिक रही।
जिले में पुरुष मतदाताओं का औसत मतदान प्रतिशत 59.93 रहा जबकि महिलाओं का मतदान प्रतिशत 68.26 रहा। इससे स्पष्ट है कि महिलाएं एक बार फिर लोकतंत्र की सच्ची प्रहरी बनकर सामने आईं।
सबसे अधिक मतदान सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में 68.79 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि छपरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 58.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
अमनौर विधानसभा में भी मतदान उत्साहजनक रहा, जहां 67.60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विधानसभा वार मतदान प्रतिशत (सारण जिला)
| क्रम संख्या | विधानसभा का नाम | पुरुष (%) | महिला (%) | कुल मतदान (%) |
|---|---|---|---|---|
| 113 | एकमा (EKMA) | 53.90 | 64.09 | 58.70 |
| 114 | मांझी (MANJHI) | 55.99 | 65.60 | 60.50 |
| 115 | बनियापुर (BANIAPUR) | 57.92 | 69.04 | 63.19 |
| 116 | तरैया (TARAIYA) | 59.03 | 71.36 | 64.84 |
| 117 | मढ़ौरा (MARHAURA) | 61.12 | 71.70 | 66.11 |
| 118 | छपरा (CHAPRA) | 57.64 | 58.61 | 58.10 |
| 119 | गड़खा (GARKHA) | 62.41 | 68.81 | 65.42 |
| 120 | अमनौर (AMNOUR) | 62.21 | 73.74 | 67.60 |
| 121 | परसा (PARSA) | 62.26 | 72.12 | 66.93 |
| 122 | सोनपुर (SONEPUR) | 67.79 | 69.90 | 68.79 |
| औसत (सारण जिला) | — | 59.93 | 68.26 | 63.86 |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



