छपरा छपरा जंक्शन के रास्ते उधना-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का होगा परिचालन

छपरा : वाराणसी मंडल के पूर्वोत्तर रेलवे छपरा छपरा जंक्शन के रास्ते उधना-मुजफ्फरपुर-उधना ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का किया जायेगा परिचालन। इस आशय कि जानकारी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09103/09104 उधना-मुजफ्फरपुर-उधना ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 28 अप्रैल, 2024 को तथा मुजफ्फरपुर से 30 अप्रैल, 2024 को एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।
09103 उधना-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 28 अप्रैल, 2024 को उधना से 22.00 बजे प्रस्थान कर सूरत से 22.20 बजे, सायन से 22.40 बजे, भरूच से 23.15 बजे, दूसरे दिन 29 अप्रैल, 2024 बडोदरा से 00.40 बजे, गोधरा से 01.55 बजे, रतलाम से 05.10 बजे, उज्जैन से 07.05 बजे, संत हिरदाराम नगर से 10.05 बजे, बीना से 13.10 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 16.05 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 20.00 बजे, प्रयागराज जं0 से 23.50 बजे, तीसरे दिन 30 अप्रैल, 2024 बनारस से 03.05 बजे, गाजीपुर सिटी से 04.55 बजे, बलिया से 06.02 बजे, छपरा से 07.10 बजे, सोनपुर से 08.02 बजे, हाजीपुर से 08.17 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर से 10.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 09104 मुजफ्फरपुर-उधना ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी मुजफ्फरपुर से 30 अप्रैल, 2024 को 13.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 14.07 बजे, सोनपुर से 14.22 बजे, छपरा से 13.35 बजे, बलिया से 16.34 बजे, गाजीपुर सिटी से 18.10 बजे, बनारस से 20.05 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज जं0 से 23.05 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेन्ट्रल से 03.15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 06.40 बजे, बीना से 09.30 बजे, संत हिरदाराम नगर से 12.30 बजे, उज्जैन से 15.30 बजे, रतलाम से 17.50 बजे, गोधरा से 20.22 बजे, बडोदरा से 21.50 बजे, भरूच से 23.07 बजे, सयान से 23.42 बजे तथा तीसरे दिन सूरत से 00.10 बजे छूटकर उधना 00.30 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में शयनयान के 16 एवं एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



