
छपरा। बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा “एक इंफ्लुएंसर की नजर से” प्रतियोगिता का किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य में पर्यटकों की संख्या को अधिकतम करने के लिये प्रभावशाली लोगों के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत का प्रसार करना है।
इसमें वैसे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भाग ले सकते हैं जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब) पर कुल मिलाकर कम से कम 50 हजार फॉलोअर्स हों। यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने सोशल मीडिया हैंडल से कोई विवादित, आपत्तिजनक, असामाजिक या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कंटेंट साझा न करें।
प्रतियोगिता के नियम एवं भाग लेने की प्रक्रिया:
प्रत्येक प्रतिभागी निम्नलिखित छः श्रेणियों में से किसी एक श्रेणी में भाग ले सकता है:
- आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन
- स्वास्थ्य पर्यटन
- ईको टूरिज्म
- *बिहार के व्यंजन
- धरोहर और ऐतिहासिक पर्यटन
- कला और संस्कृति
प्रत्येक प्रतिभागी एक श्रेणी में अधिकतम 03 वीडियो जमा कर सकते हैं एवं सभी सामग्री बिहार राज्य से संबंधित होनी चाहिए।
सभी प्रविष्टियां Google Forms के माध्यम से भेजी जानी चाहिए। सबमिशन लिंक पर्यटन विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा।
वीडियो की अवधि- मुख्य वीडियो:
60 से 120 सेकंड एवं कम से कम एक अतिरिक्त शॉर्ट (10 से 15 सेकंड) जो मुख्य वीडियो के समान विषय पर आधारित हो वीडियो की गुणवत्ता एचडी होनी चाहिए, और फ़ाइल का आकार 100 MB से 1 GB के बीच होना चाहिए । वीडियो Geo tagged होना चाहिए।
पुरस्कार और सम्मान:-
- सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रत्येक श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ वीडियो को ₹ 1,00,000/- का पुरस्कार मिलेगा।
- विशिष्ट पुरस्कार : प्रत्येक श्रेणी में 02 प्रतिभागियों को ₹ 50,000/- का पुरस्कार दिया जाएगा।
- प्रशंसा पुरस्कार : प्रत्येक श्रेणी में 03 प्रतिभागियों को ₹ 10,000/- का पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता की अवधि:- 02.10.2024 से 01.11.2024
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपराMay 26, 2026सारण में बाढ़ का खतरा! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी, जानिए क्या-क्या इंतजाम हुए







