गांव की बेटियों को मिलेगा सपनों का ‘आंगन’, हर पंचायत में सजेगा ‘विवाह मंडप’
नीतीश सरकार की 8053 पंचायतों को नई सौगात

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली बिहार सरकार ने ग्रामीण महिलाओं के लिए एक और बड़ी पहल की है। पंचायती राज विभाग ने घोषणा की है कि “मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना” के तहत राज्य की सभी 8053 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से कन्या विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए आज हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य योजना मद से बिहार आकस्मिकता निधि से 50 करोड़ रुपये की अग्रिम स्वीकृत कर दी गई है।
मजबूत होगा पंचायतों का बुनियादी ढांचा
सरकार का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक विवाह के लिए सुविधाजनक स्थल की कमी होती है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में स्थान की समस्या सबसे बड़ी चुनौती बनी रहती है। इस योजना के तहत बनने वाले विवाह मंडप न सिर्फ सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराएंगे, बल्कि बेटियों की शादियों को गरिमामय और सम्मानजनक बनाने में भी मदद करेंगे।
महिलाओं और बेटियों को ऐसे मिलेगा फायदा
“मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना” के तहत ग्रामीण महिलाओं को लाभांवित करने का प्रयास है। इन विवाह मंडपों का संचालन महिलाओं के जिम्मे होगा। इससे ग्रामीण महिलाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ेगी और महिलाओं का दबदबा भी कायम होगा। इसके अलावा सामाजिक कार्यों के आयोजन के लिए भी बेहतर जगह उपलब्ध हो सकेगी।
सरकार की ग्रामीण विकास पर नजर
इस योजना के जरिए सरकार न सिर्फ सामाजिक सुरक्षा और लैंगिक समानता पर जोर दे रही है बल्कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में भी कदम बढ़ा रही है। पंचायत स्तर पर विवाह मंडप बनने से ग्रामीण इलाकों में सामाजिक कार्यक्रमों और सामुदायिक बैठकों के आयोजन में भी सुविधा होगी। इससे सामाजिक संबंध भी मजबूत होंगे। इसे ग्रामीण महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में नीतीश कुमार का दूरगामी विजन माना जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



