छपरा
छपरा मे स्कॉर्पियो पानी भरे गड्ढे मे पलटी , दो की मौत

छपरा। जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के महदीपुर गाँव के सामने छपरा सोनपुर मुख्य पथ से सौ मीटर उत्तर एक पानी भरे गड्ढे मे गरखा से आ रही एक स्कॉर्पियो पलट गयी। जिससे स्कॉर्पियो सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए और उनकी मौत हो गयी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के महरौली गाँव निवासी लालमोहन राय के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार राय एवं पशुपति ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार ठाकुर गरखा किसी काम से स्कॉर्पियो से गए हुए थे। वापसी के क्रम मे महदीपुर पंचायत भवन के सामने छपरा सोनपुर मुख्य पथ से सौ मीटर उत्तर एक पानी भरे गड्ढे मे अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए और उन दोनों की मौत हो गयी । मौके पर पहुँची पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा
बिहारJune 18, 2026जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी! 11 सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री पर लगी पाबंदी खत्म







