छपरा के व्यवसायी अमरेंद्र सिंह को स्विज़रलैंड में मिला इंडिया का टॉप-वन डीलर का सम्मान
छपरा। छपरा के जाने-माने समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार सिंह ने समाज सेवा के साथ-साथ व्यवसाय की दुनिया में भी कीर्तिमान स्थापित किया है। अमरेंद्र सिंह को गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के नन बैंकिंग सेगमेंट में इंडिया का टॉप वन डीलर घोषित किया है और इसे लेकर कम्पनी द्वारा स्विट्जरलैंड में आयोजित कॉन्फ्रेंस में उनको सम्मानित भी किया गया । अमरेंद्र के संस्थान रॉयल एंटरप्राइजेज को गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशन के कंट्री हेड पुष्कर गोखले ने नन बैंकिंग सेगमेंट में इंडिया के टॉप वन डीलर की उपाधि देते हुए सम्मानित किया है।
स्विट्जरलैंड में आयोजित सम्मान समारोह मे गोखले ने कहा कि रॉयल इंटरप्राइजेज छपरा लगातार 4 सालों से इस क्षेत्र में अपनी स्थिति बरकरार रखते हुए नंबर वन पर हैं । अमरेंद्र सिंह के अथक मेहनत और प्रयास से ही संभव हुआ है। साथ ही रॉयल इंटरप्राइजेज को दूसरा अवार्ड ओवरऑल ईस्ट जोन मैं तीसरे नंबर के डीलर का प्राप्त है। जोनल हेड विजय ठाकुर ने कहा की अमरेंद्र के अथक प्रयास और मेहनत से इन्हें यह सफलता मिली है और सबसे बड़ी बात है कि लगातार कई वर्षों से यह अपने स्थान बरकरा रखे हुए हैं यह काबिले तारीफ है वही पटना के ब्रांच के मैनेजर अमित कुमार ने कहा कि तिवारी इंटरप्राइजेज का सेल दिनों दिन बढ़ते जा रहा है इसके लिए इन्हें भी आज अवार्ड से नवाजा गया।
छपरा का नाम इसी तरह बरकरार रखूंगा
अवार्ड मिलने की खुशी में अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज स्विट्जरलैंड में अवार्ड लेते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है की मेरे साथ मेरी पत्नी रुचि सिंह और साला कन्हैया सिंह के साथ बिहार सहित इंडिया के टॉप वितरक के समक्ष मुझे ये अवार्ड मिला और मैं कहना चाहता हु कि आगे भी मैं छपरा का नाम इसी तरह बरकरार रखूंगा।
रोटरी क्लब के माध्यम से करते है समाज सेवा
गौरतलब है की अमरेंद्र कुमार सिंह सामाजिक कार्यक्रमों में भी रुचि रखते हैं और उनके संस्था रोटरी क्लब के द्वारा कई सामाजिक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमें वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और अभी रोटरी के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भी है। अमरेंद्र सिंह के मिले सम्मान पर रोटरी छपरा के सदस्यो के साथ छपरा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



