छपरा में चलती ट्रेन में बच्चें को पिलाने के लिए महिला ने किया दूध का डिमांड, मिनटों में रेलकर्मी ने पहुँचाया गर्म दूध का बोतल
छपरा। ग्राहकों की संतुष्टि को लक्ष्य कर वाराणसी मंडल भरतीय रेल के साथ साथ अपने सम्मानित उपभोक्ताओं को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। स्टेशनों अथवा ट्रेनों में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। स्टेशन अथवा यात्रा के दौरान रेल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिये रेल प्रशासन 24 घंटे सहायता के लिये मुस्तैद रहती है। ‘रेल मदद‘ ऐप, हेल्प लाइन नम्बर-139, एस.एम.एस एवं वेब के माध्यम से प्राप्त परिवादों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।
इसी क्रम में 8 सितम्बर को प्रातः 06:30 बजे गाड़ी सं-02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल गाड़ी के वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी के कोच में बर्थ सं 72 पर यात्रा कर रही एक महिला द्वारा रेल मदद के माध्यम से अपने छोटे बच्चे को फिड कराने के लिए दूध उपलब्ध कराने की मांग की। यह सूचना उक्त गाड़ी में कोई पैंट्री कार नहीं होने के करण गाड़ी के छपरा पहुंचने के पूर्व रेल मदद के माध्यम से वाराणसी मंडल के कमर्शियल कंट्रोल ओम कुमार को बताया गया। ओम कुमार ने छपरा स्टेशन पर तैनात टिकट कलेक्टर राहुल कुमार को इस बाबत सूचित किया जिसके उपरांत राहुल ने समय से पहले एक बोतल गर्म दूध की व्यवस्था की और गाड़ी के छपरा पहुंचते ही महिला यात्री को दूध पहुंचाया।
महिला यात्री ने रेलवे द्वारा मदद की गुहार पर त्वरित कार्यवाही के लिए आभार प्रकट किया और रेल कर्मचारियों को धन्यवाद किया।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष में अब तक 7851 यात्रियों की ‘रेल मदद‘ के माध्यम से प्राप्त माँग पर मदद कर उन्हें बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसी प्रकार अन्य प्रकार की भी मदद पहुँचाई गई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



