छपरा में CM के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक के नियमों में हुआ बदलाव, बड़ी वाहनों का परिचालन रहेगा बंद
छपरा। सारण में 8 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भम्रण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने पर यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है।
छपरा जिला में भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः बन्द रहेगा। मुजफ्फरपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन मकेर तक, मशरख, मढ़ौरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन कृष्णा चौक तक, बनियापुर की ओर से आने वाले भारी वाहन चेतन छपरा तक, सिवान, कोपा की तरफ से आने वाले भारी वाहन रसुलपुर तक, मांझी की तरफ से आने वाले भारी वाहन बलिया मोड़ तक, आरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन आरा-डोरीगंज पुल के दक्षिणी छोर तक ही आयेंगें। हाजीपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन शिवबच्चन चौक से आगे नहीं आयेंगे।
मांझी रिविलगंज से आनेवाली गाड़िया ब्रहम्पुर तक
मांझी, रिविलगंज, के तरफ से छपरा आने वाले सवारी वाहन ब्रह्मपुर मोड़ तक, मशरख, मढौरा के तरफ से छपरा आने वाले सवारी वाहन चनचौरा तक, आरा के तरफ से छपरा आने वाले सवारी वाहन झंगा चौक डोरीगंज तक ही आयेंगें। बनियापुर के तरफ से आने वाले सवारी वाहन उमधा तक ही आयेंगें। गरखा के तरफ से आने वाले वाहन फुरसतपुर तक ही आयेंगें।
साढ़ा ढ़ाला ओवर ब्रिज के उपर से शहर के तरफ सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को साढ़ा डाला बस स्टैंड से पुराना बायपास के रास्ते जगदम्ब कॉलेज तक आयेंगें। डाक बंगला रोड में छोटी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, ऐसे वाहनों का परिचालन निचली रोड से कराया जायेगा। भगवान बाजार के तरफ से आने वाले छोटी वाहन दारोगा राय चौक, होते हुए जगदम्ब ढाला के रास्ते साढा ढाला तक ही जायेगें। राजेन्द्र सरोवर से नगरपालिका की ओर सभी वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा।
परिचालन पूर्णत: बंद रहेगा
नेवाजी टोला चौक से रामनगर ढाला होते हुए मठिया मोड की ओर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः बन्द रहेगा।एम्बुलेंस एवं आवश्यक सेवा वाले वाहनों का परिचालन निर्बाध रूप से होगा।
पार्किंग स्थल चिन्हित :
- पी०एन० सिंह डिग्री कॉलेज परिसर ।
- जगदम्ब कॉलेज परिसर।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा



