रेल यात्रियों के लिए एक और तोहफा: बनारस से गाजियाबाद के चलेगी 22 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05047/05048 बनारस-गाजियाबाद-बनारस पूजा विशेष गाड़ी का संचलन बनारस से 08 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा गाजियाबाद से 09 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को 08 फेरों के लिये संशोधित समयानुसार किया जायेगा।
8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी ट्रेन :
05047 बनारस-गाजियाबाद पूजा विशेष गाड़ी बनारस से 08 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को संशोधित समयानुसार बनारस से 22.00 बजे प्रस्थान कर भदोही से 23.10 बजे, दूसरे दिन माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 00.40 बजे, अमेठी से 01.16 बजे, रायबरेली जं. से 02.15 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 04.25 बजे, बरेली (उत्तर रेलवे) से 07.59 बजे तथा मुरादाबाद से 09.20 बजे छूटकर गाजियाबाद 11.45 बजे पहुँचेगी।
पूजा स्पेशल ट्रेन :
वापसी यात्रा में, 05048 गाजियाबाद-बनारस पूजा विशेष गाड़ी का संचलन गाजियाबाद से 09 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को संशोधित समयानुसार गाजियाबाद से 12.35 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 15.30 बजे, बरेली (उत्तर रेलवे) से 17.05 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 23.10 बजे, दूसरे दिन रायबरेली जं. से 00.40 बजे, अमेठी से 01.32 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 02.15 बजे तथा भदोही से 03.40 बजे छूटकर बनारस 05.35 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार







