छपरा
भीषण गर्मी का कहर : 8 जून तक सभी सरकारी और निजी विद्यालय बंद, कोचिंग संस्थान भी बंद करने का आदेश

छपरा। बिहार में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए
सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। बिहार में सभी सरकारी और निजी विद्यालय सहित आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों को 8 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य सचिव बृजेश मल्होत्रा के द्वारा पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
जारी पत्र में कहा गया है कि औरंगाबाद, गया सहित कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार है, लगभग सभी जिलों में यही स्थिति है। जिसके मद्देनजर सभी सरकारी और निजी विद्यालय सहित कोचिंग संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है ताकि बच्चों को भीषण गर्मी से बचाया जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



