
भोजपुरी डेस्क। सुपर स्टार रितेश पांडेय का नया गाना “आम दशहरी” आज रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा है. रितेश पांडेय का यह गाना बेहद रसीला और मनोरंजन से भरपूर है. गाने में रितेश पांडेय के साथ न्यू वाइस सेंसेशन शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी, जिनकी आवाज की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है. इस वजह से यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोग रिल्स भी खूब बना रहे हैं. गाना “आम दशहरी” रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है.
गाना “आम दशहरी” को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि गर्मियों में आम का मजा कौन नहीं लेना चाहता है. हमने अपने गाने के जरिये आम के स्वाद को लोगों तक लाने की कोशिश की है. उम्मीद है यह दर्शकों को खूब मजा देने वाली है. उन्होंने कहा कि गाने का कांस्पेट बेजोड़ है. यह हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी. इस गाने में मेरे साथ शिवानी सिंह ने बेहतरीन काम किया है. हम लोगों ने मिलकर एक अच्छा गाना लाया है. अब आप सबों से आग्रह है कि आप इस गाने को देखें और अपना खूब प्यार एवं आशीर्वाद दें.
आपको बता दें कि रितेश पांडेय और शिवानी सिंह का गाना “आम दशहरी” गाना यूट्यूब पर 29 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी दिलचस्प है. इसमें रितेश पांडेय के साथ वन्नु द ग्रेट नज़र आ रही हैं. इस गाने के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं. गीतकार नीरज निर्मल हैं. संगीतकार प्रकाश सोनी हैं. वीडियो डी.के सिंह हैं. डिजिटल रिशु पांडे हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त
क्राइमMay 27, 2026सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए







