छपरा में मनायी गयी महिला समिति की 21वीं वर्षगांठ, समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प

छपरा। शहर के प्रभुनाथ नगर स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर में महिला समिति प्रभूनाथ नगर की 21वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष दमयंती देवी ने की। बैठक में समिति के पिछले वर्ष किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
अपने संबोधन में दमयंती देवी ने कहा कि समिति ने बीते वर्षों में एकता, समर्पण और सौहार्द की भावना के साथ कार्य करते हुए न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में आई भयंकर प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से राहत एवं सहायता कार्यों को अंजाम दिया है।
उन्होंने बताया कि समिति द्वारा गरीब, असहाय एवं अनाथ परिवारों की बेटियों की शादी, गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों की सहायता तथा अन्य सामाजिक जरूरतों में आर्थिक, नैतिक एवं शारीरिक सहयोग प्रदान किया गया है।
श्रीमती देवी ने यह भी आश्वस्त किया कि समिति आने वाले समय में भी राष्ट्र और समाज सेवा के लिए समर्पित रहेगी और जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता करती रहेगी।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए संतोष जताया और समिति को और अधिक संगठित, सशक्त एवं सक्रिय बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से निर्मला सिंह, आरती देवी, पूनम राय, इंदु तिवारी, माला सिन्हा, प्रभावती देवी, कांति कुमारी, सरोज देवी, संगीता सिंह, सोनावली देवी, अनु शर्मा, मंजू देवी, विमला सिन्हा, गीता देवी, विद्या देवी, नूतन सिंह, शिव मुनि देवी, शीला सिंह और गुड़िया देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा
बिहारJune 18, 2026जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी! 11 सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री पर लगी पाबंदी खत्म
छपराJune 18, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में 22 जून को लगेगा जॉब कैंप, 78 पदों पर होगी भर्ती; आईटीआई और आठवीं पास अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका







