छपरा में अनियंत्रित कार ने राजद जिला सचिव के पुत्र को रौंद डाला, मौके पर हुई मौत

छपरा। सारण जिले के मशरक के लखनपुर गांव में अनियंत्रित कार ने दुकान से घर जा रहें राजद जिला सचिव युवा अनुपम यादव के 8 वर्षीय बेटे को कुचल डाला और फरार हो गया वहीं मौके पर ही लड़के की मौत हो गई। मृतक मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी राजद जिला सचिव युवा अनुपम यादव का 8 वर्षीय पुत्र आयांश कुमार हैं। मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम छा गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।
घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक आयांश कुमार दुकान से घर की तरफ जा रहा था कि अनियंत्रित अज्ञात कार ने टक्कर मार दी और फरार हो गया वहीं उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक दो भाई और एक बहन में बड़ा हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने पर आस पास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक आयांश कुमार लखनपुर मोड़ पर आदर्श पब्लिक स्कूल का छात्र है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा
बिहारJune 18, 2026जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी! 11 सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री पर लगी पाबंदी खत्म







