
छपरा। जिले में जुलाई माह में अब तक मात्र 162.69 मिमी बारिश हुई है। अभी तक धान की रोपनी 32 प्रतिशत हुई है जो इस समय के सामान्य औसत से कम है। इसे संज्ञान में लेते हुए कृषि टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने जिला के किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। धान रोपनी के आच्छादन के संबंध में प्रखंडवार एवं पंचायतवार जानकारी ली गई। सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को लगातार पंचायतों में जाकर धान रोपनी के आच्छादन को बढ़ाने के लिये उपलब्ध संसाधनों के कारगर उपयोग हेतु आवश्यक सुझाव देने को कहा गया।
पीएम किसान सम्मान योजना का आवेदन लंबित
पीएम किसान सम्मान योजना के तहत 664 आवेदन लंबित पाये गये, डीएम ने सभी लंबित आवेदनों की जांच का निर्देश दिया। सीमांत किसानों के लिए pmkisan.gov.in पर पंजीकरण का प्रावधान है। इसके माध्यम से वे डीबीटी का लाभ उठा सकते हैं।
मिट्टी की होगी जांच:
मिट्टी के नमूने की जाँच के संदर्भ में वर्त्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक केवल 2757 मृदा परीक्षण नमूने लिए गए हैं जो क्षमता से बहुत कम है। डीएम ने इस संख्या पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रयोगशालाओं की अधिकतम क्षमता तक मृदा परीक्षण नमूनों के जाँच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिले में सर्वोत्तम प्रथाओं का संज्ञान लेते हुए डीएम ने सहायक निदेशक उद्यान को किसानों को जैविक खेती तकनीक के लिए प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कृषि यांत्रिकीकरण के तहत लाभार्थियों और सब्सिडी पर दी गई मशीनों का भौतिक सत्यापन करने को कहा।
मछली बाजार को बनाया जायेगा आधुनिक:
जिले के प्रमुख मछली बाजारों की जानकारी लेते हुए डीएम ने यह पता लगाने को कहा कि कौन से बाजार सरकारी जमीन पर अवस्थित हैं। प्रयास यह है कि मछली बाजारों को आधुनिक बनाया जाए ताकि विक्रेता एवं क्रेता स्वच्छ और स्वास्थ्यकर वातावरण में खरीद -बिक्री कर सकें। सबसे पहले, आधुनिकीकरण के लिए नगर निकायों और प्रखण्ड मुख्यालय के मछली बाजारों को सूचीबद्ध करने को कहा गया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन- नहर प्रमंडल , जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



