छपरा में महिला का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता था यौन शोषण, पुलिस ने दबोचा

छपरा। सारण पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक महिला का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। सारण साइबर थाना ने बीरू कुमार उर्फ नागेन्द्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के टारवां मगरपाल गांव निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र नागेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में बताया गया है कि बीरू कुमार उर्फ नागेन्द्र कुमार सिंह ने एक विवाहिता के खिलाफ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और उसके साथ यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की बातें की गईं थीं।
इसके संबंध में सारण साइबर थाना ने कांड संख्या -168/24, धारा – 354(A), 354(C), 354(D), 500, 504, 506, 509 भा.द.वि. एवं 66(E), 67, 67(A) IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।इस मामले में कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें साइबर थाना के डीएसपी अमन, सह-थानाध्यक्ष, साइबर थाना और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोशल मीडिया पर ऐसी आपत्तिजनक और हिंसक बातों को फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। सारण पुलिस ने सभी से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचें और किसी भी प्रकार की असामाजिक तथा आपत्तिजनक बातों को नहीं फैलाएं। ऐसा करना दंडनीय अपराध है और पुलिस इस प्रकार के मामलों पर निगरानी बनाए रख रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



