छपरा में लुटेरों ने एक रात में 3 ATM को बनाया निशाना, 8 लाख रूपये लूटे

छपरा। छपरा में इन दिनों एटीएम चोरी के मामले में बढ़ोतरी हुआ है। एटीएम लुटेरे अलग-अलग तरीका अपनाकर एटीएम से पैसे के लूट के घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी तरह का मामला बुधवार के रात सारण के अलग-अलग तीन जगह से सामने आया है। जहां लुटेरों ने एटीएम मशीन को काट पैसे के लूट की घटना को जाम दिया है। एक साथ तीन जगह पर एटीएम काटे जाने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छपरा मसरख मुख्य मार्ग पर मेथावलिया स्थित दुधाइला पुल के पास घटित हुआ है । जबकि दूसरा मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर बाजार में घटित हुआ है। वहीं तीसरा मामला परसा थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में घटित हुआ है। हालांकि अंजनी गांव स्थित एटीएम से पैसे की चोरी नहीं हो सकी है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए हिताची कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि एटीएम लुटेरों द्वारा एक साथ तीन जगह पर एटीएम काटने के घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें से दो एटीएम से पैसों की लूट हुई है। छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत एटीएम और बनियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर बाजार स्थित एटीएम से पैसे की लूट हुई है। जबकि परसा थाना क्षेत्र के अंजनी गांव से पैसे की लूट नहीं हो सकी है। तीनों एटीएम हिताची कंपनी द्वारा एसबीआई से अनुबंध के तहत लगाए गए है।
स्थानिय पुलिस और टेक्निकल टीम द्वारा जांच पड़ताल के साथ सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। दोनो एटीएम मशीन से लूटे गए पैसा का हिसाब किया गया है जो लगभग 8 लाख के आसपास बताए जा रहे है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 7, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 960.84 लीटर अवैध शराब बरामद; 9 कारोबारी गिरफ्तार
- September 7, 2026करियर – शिक्षाडिग्री नहीं, हुनर बनेगा रोजगार की चाबी; राजेंद्र कॉलेज में वोकेशनल छात्रों को मिला मंत्र
- September 7, 2026क्राइमChhapra Crime News: एक मोबाइल चोरी की शिकायत और खुल गया चोरी का खजाना, सारण में लाखों के आभूषण के साथ चार संदिग्ध पकड़े गए
- September 6, 2026छपरासारण में नए साइबर DSP की पोस्टिंग, दीपक कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी



