छपरा
छपरा में खेत में गए किसान की बिजली की चपेट में आने से मौत

छपरा : जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के दफ्दरपुर चँवर मे बोरिंग के लिए गए बिजली की तार की चपेटे मे आने से एक 60 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी । मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर लोहरटोली गाँव निवासी राजरुप साह के 60 वर्षीय पुत्र उमेश साह के रुप मे हुई है ।
घटना दस बजे दिन की बतायी जा रही है जब उमेश साह खेत मे जा रहे थे तभी बोरिंग मे बिजली कनेक्शन के लिए गए नंगे तार की चपेटे मे आ गए जिससे उनकी मृत्यु मौके पर ही हो गयी ।
घटना की सुचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । विदित हो कि यह इलाके की दुसरी घटना है ।
इस के दो दिन पहले काजीपुर निवासी शंकर राय की भी इसी प्रकार नंगे तार की चपेटे मे आने से मौत हो गयी थी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 12, 2026सारण में पत्नी की हत्या कर शव को किया गायब, तीन साल बाद कोर्ट से मिली उम्र कैद की सजा
क्राइमJune 12, 2026सारण में जहरीली शराब पिलाकर हत्या मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां







