Realme Narzo 80 Pro 5G अब नए ‘नाइट्रो ऑरेंज’ रंग में, कीमत वही, स्टाइल में दमदार अपग्रेड

टेक डेस्क। Realme ने भारत में अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Narzo 80 Pro 5G का एक नया रंग नाइट्रो ऑरेंज (Nitro Orange) में लॉन्च कर दिया है। यह नया वेरिएंट कंपनी की 7वीं वर्षगांठ के अवसर पर लाया गया है और खासकर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो गेमिंग और ट्रेंडी डिज़ाइन को पसंद करते हैं।
इससे पहले यह फोन रेसिंग ग्रीन और स्पीड सिल्वर रंगों में उपलब्ध था। अब नया वाइब्रेंट नाइट्रो ऑरेंज वेरिएंट यूज़र्स को स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों का कॉम्बिनेशन देगा, वो भी बिना अतिरिक्त कीमत चुकाए।
कीमत और ऑफर
8GB + 256GB वेरिएंट: ₹20,499
12GB + 256GB वेरिएंट: ₹22,499
साथ ही, रियलमी की वेबसाइट और Amazon पर इस फोन की खरीदारी पर ₹1,000 का कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले
120Hz रिफ्रेश रेट
800 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400
कैमरा:
रियर: 50MP (OIS सपोर्ट) + 2MP डुअल कैमरा
फ्रंट: 16MP सेल्फी कैमरा
बैटरी: 6000mAh
80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
सिक्योरिटी: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
ड्यूरेबिलिटी: IP66, IP68, और IP69 रेटिंग
कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C
क्यों है ये वेरिएंट खास?
Realme Narzo 80 Pro 5G का नया नाइट्रो ऑरेंज वेरिएंट न सिर्फ गेमर्स और युवाओं को आकर्षित करता है, बल्कि यह स्टाइल और परफॉर्मेंस के बीच संतुलन भी बखूबी बनाता है। वर्षगांठ के मौके पर पेश किया गया यह वेरिएंट एक परफेक्ट गिफ्ट ऑप्शन भी बन सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार







