सारण में एक बार फिर हुआ बड़ा सड़का दुघर्टना, टेंपो-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत
छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा

छपरा। सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बनवार ढाला के समीप तेज रफ्तार ट्रक और सीएनजी टेंपो के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयावह था कि टेंपो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
अब तक तीन लोगों की हुई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीएनजी टेंपो सड़क से गुजर रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना की सूचना मिलते हीं पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल 102 एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों घायलों की हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अर्जुन कुमार ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इधर, हादसे के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान और उनके परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 15, 2026छपरा जंक्शन के पुनर्विकास का खाका तैयार, डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
छपराJune 15, 2026Sonpur Mela: 24.29 करोड़ की लागत से नये सिरे से सजेगा सोनपुर मेला क्षेत्र, 13.19 करोड़ से होगा अंबिका भवानी मंदिर का कायाकल्प
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन







