छपरा में हल्की बारिश से शहर में जल-जमाव, सड़कों पर उतरे नगर आयुक्त

छपरा। शहर के नगरपालिका चौक से लेकर खनुआ नाला का सफाई एवं जल निकासी के लिए सभी मुख्य खनुआ नाला की आउट फॉल की निकासी के लिए स्वयं नगर आयुक्त क्षेत्र का निरीक्षण के लिए निकले एवं बुडको के प्रतिनिधि को सख्त हिदायत दिए एवं शहर के खनुआ नाला का निर्माण हो रहा है उसका निकासी को ब्लॉक कर देने से शहर का पानी ससमय नहीं निकल रहा है।
नगर विकास प्रमंडल 01 विकास कुमार को आदेश दिया गया की बुडको के द्वारा किए गये कार्य का निरीक्षण कर बुडको को निर्देश दिया गया और नगर आयुक्त के द्वारा कहा गया की बुडको का कार्य सही नहीं होता है तो उसका भुगतान रोकने का आदेश समबंधित अधिकारी को दिया।
नगर आयुक्त ने बुडको को निर्देश दिया गया कि 2 घंटे के अंदर जल जमाव खनुआ के कारण हो रहा है इसलिए उसका निकासी करना सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के क्रम मे नगर विकास प्रमंडल 01 के कार्यपालक अभियता विकास कुमार, सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, सहायक स्वछता पदाधिकारी सुमित कुमार, बुडको प्रतिनिधि, सफाई निरीक्षक, सफाई जमादार,एवं नगर निगम कर्मी उपलब्ध थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



